केंद्र सरकार ने लद्दाख में सिंधु नदी पर 144 मेगावाट की आठ पनबिजली परियोजनाओं को मंजूरी दी है। जल संसाधन मंत्रालय के सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि परियोजनाओं की संख्या अब तक की सबसे अधिक है। अब तक की विभिन्न छोटी परियोजनाओं की कुल क्षमता 113 मेगावाट है। जल विद्युत मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि नई परियोजनाओं को केंद्रीय जल आयोग और सिंधु आयुक्त ने मंजूरी दे दी है। ये परियोजनाएं कारगिल और लेह जिलों में पड़ेंगी। इन परियोजनाओं को सिंधु जल संधि के तहत डिजाइन किया गया है और परियोजनाओं की जानकारी पाकिस्तान को भी दी गई है।