भारतीय-अमेरिकी भावेश वी पटेल (53) को फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ डलास की ह्यूस्टन शाखा के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है। जहां उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 तक होगा। पटेल वर्तमान में एक बहुराष्ट्रीय रासायनिक कंपनी के शीर्ष कार्यकारी हैं। वे लिंडलीबसेल इंडस्ट्रीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष हैं। पटेल 2010 में लिंडलेबीसेल में शामिल हुए और कंपनी में कई वरिष्ठ पदों पर रहे। यह दुनिया के सबसे बड़े प्लास्टिक, रसायन और शोधन कंपनियों में से एक है।